{"_id":"5a887d4a4f1c1b387b8b7105","slug":"171518894410-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक और परिचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक और परिचालक को पीटा
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सवारियों से भरी रोडवेज बस का कुछ युवकों ने बाइक से पीछा करते हुए उसे रुकवाते हुए चालक व परिचालक के साथ जमकर मारपीट की। इसमें चालक का हाथ टूट गया। हमलावरों ने टिकट मशीन भी तोड़ डाली। पीड़ित बस चालक व परिचालक ने थाने में आधा दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार की दोपहर करीब डेढ बजे एक रोडवेज बस सहारनपुर से मल्हीपुर होते हुए बड़गांव जा रही थी। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक से बस का पीछा करते हुए बस को मल्हीपुर के पास बाइक सामने लगा कर रुकने को मजबूर कर दिया। बस के रुकते ही युवकों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। थाने पर चालक रविन्द्र पुत्र पूरण सिंह व परिचालक प्रवीन पुत्र प्रीतम सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रामनगर निवासी आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उनके साथ किराया मांगने के बाद लाठी व सरियों से मारपीट की।