{"_id":"5a81dcad4f1c1ba4268b9feb","slug":"171518460077-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिंझाना के धीरा पर पचास हजार का ईनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झिंझाना के धीरा पर पचास हजार का ईनाम
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लूट, डकैती, राहजनी समेत कई घटनाओं में वांछित चल रहे शामली जिले के झिंझाना के गांव धीरा निवासी अलाउद्दीनपुर पर पुलिस ने 50 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।
ईनामी अपराधियों पर पुलिस पूरी तरह से शिकंजा कस रही है। पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों की तलाश में भी गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। आठ वर्ष से फरार चल रहे शामली के धीरा की भी खोज में पुलिस लग गई है। शामली जिले के ग्राम अलाउद्दीनपुर निवासी धीरा पर शामली के थाना गढ़ीपुख्ता में गोली मारकर लूट करने, डकैती, राहजनी समेत कई मामले दर्ज हैं। धीरा नवंबर 2010 से फरार चल रहा है। जनवरी 2011 में उसके घर की कुर्की की कार्रवाई भी पुलिस करा चुकी है। पुलिस के काफी प्रयास किए जाने के बावजूद धीरा पुलिस को चकमा देकर बच निकलता रहा है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर शरद सचान ने धीरा के आपराधिक मामलों की गंभीरता को देखते हुए उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने वर्ष 2018 के शुरू होते ही ईनामी अपराधियों की धरपकड़ का ऐसा अभियान चलाया कि अधिकांश बड़े ईनामी भूमिगत हो गए। पुलिस ने एक माह में ही सहारनपुर रेंज के तीनों जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक एनकाउंटर कर दिए। जिनमें 20 से अधिक ईनामियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकांश बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए। जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ढेर कर चुकी है। इनमें दो बदमाशों को शामली पुलिस ने जबकि एक बदमाश को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। डीआईजी शरद सचान का कहना है कि छोटे-बड़े मिलाकर कुल 83 ईनामी हैं। जिनको पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।