फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शर्मनाक: मां का खर्च उठाने को लेकर आपस में भिड़े बेटे, एक घायल

शर्मनाक: मां का खर्च उठाने को लेकर आपस में भिड़े बेटे, एक घायल

Wed, 27 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
शर्मनाक: मां का खर्च उठाने को लेकर आपस में भिड़े बेटे, एक घायल
मां का खर्च उठाने को लेकर आपस में भिड़े बेटे, एक घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सांपला खत्री गांव में बेटों के बीच मां का खर्च उठाने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक भाई घायल हो गया। पीड़ित ने दो भाईयों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव निवासी शराफत, चोना और नौशाद के बीच महज इतनी सी बात को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई कि मां का खर्च कौन उठाएगा। शराफत की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में भाई नौशाद और चोना पर आरोप लगाया गया कि उसने भाईयों से मां का खर्चा देने को कहा। जिस पर गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने शराफत की तहरीर पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कोतवाली पुलिस ने गुनारसा गांव निवासी अरशद, नदीम, घ्यान निवासी हंसराज और जदौड़ा गांव निवासी रमेश का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed