{"_id":"5ad266d94f1c1b3a0b8b48c4","slug":"141523738329-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
गंगोह। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और अपहरण की धमकी देने के आरोपी युवक का चालान किया। आरोपी के भय से छात्राओं ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया था।
खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री और दो अन्य युवतियों के साथ रोजाना स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर आरोपी उन्हें अपहरण करने और जान से मारने की धमकियां देता था। शिकायत करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाता था। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपी युवक गांव लखनौती निवासी इंतजार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने क्षेत्र की तमाम छात्राओं को बेखौफ होकर स्कूल-कालेज आने-जाने की बात कहते हुए कहा कि छेड़छाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।