फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cunning criminal arrested with a country-made pistol during a check; eight FIRs registered.

Agra News: चेकिंग में तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार, आठ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 28 Aug 2026 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cunning criminal arrested with a country-made pistol during a check; eight FIRs registered.
आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने रामबाग में चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आगरा, एटा, फिरोजाबाद और हाथरस के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस रामबाग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजीव गिहार पुत्र उल्फत को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी राजीव मूलरूप से आवास विकास कॉलोनी मानपुर, एटा का रहने वाला है और वर्तमान में खंदौली के रामनगर में किराए के मकान में रह रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास से अलग अन्य गंभीर धाराओं में कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed