फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attempt made to set BJP leader on fire by pouring petrol on him

Dehradun News: भाजपा नेता को पेट्रोल डाल जलाने का किया प्रयास

Fri, 28 Aug 2026 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt made to set BJP leader on fire by pouring petrol on him
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कैफे में घुसकर भाजपा नेता मयंक असवाल पर जानलेवा हमला करने और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने कैफे में घुसकर संचालक के साथ मारपीट की और उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, केदारपुरम, दीप नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नेता मयंक असवाल की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व कैफे में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों में ईशान चंचल, रोहित, संदीप, सागर और एक अन्य साथी शामिल थे। आरोप है कि संदीप ने मयंक पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। घटना के दौरान कैफे में दो युवतियां और कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मयंक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed