फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth beaten with hockey sticks and clubs in the market; 13 named as accused.

Jhansi News: बाजार में युवक को हॉकी-डंडों से पीटा, 13 नामजद

Fri, 28 Aug 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten with hockey sticks and clubs in the market; 13 named as accused.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकरार। बाजार में सब्जी ले रहे एक युवक को कई लोगों ने हॉकी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस मामले में 13 ज्ञात और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कस्बा निवासी वसीम खान उर्फ सोनू ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि वह मछली बाजार के पास सब्जी लेने अपनी मोटरसाइकिल से गया था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बिना वजह गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद चार गाड़ियां मौके पर आईं। दो वाहनों में नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि एक की प्लेट पर काला टेप लगा था। एक गाड़ी का ही नंबर स्पष्ट था।
विज्ञापन

गाड़ियों में राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू, लक्ष्मण सिंह उर्फ संटू, शिव प्रताप उर्फ विक्की, प्रमिल थापक समेत 13 ज्ञात लोग थे। उनके साथ 5-6 अज्ञात लोग भी हॉकी, बेसबॉल, डंडे और लोहे की रोड लिए थे। उन्होंने वसीम खान को गाली देते हुए मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल की लाइट तोड़ दी। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed