{"_id":"6a90a16d7a41ac197507b9c5","slug":"loan-amount-of-2-lakh-misappropriated-fir-registered-against-two-including-bank-manager-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171567-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लोन के दो लाख रुपये हड़पे, बैंक मैनेजर समेत दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लोन के दो लाख रुपये हड़पे, बैंक मैनेजर समेत दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
अमरोहा। लोन दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने के मामले में पंजाब नेशनल बैंक लकड़ा शाखा के बैंक मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला कुरैशी निवासी शाहिद ने बताया कि उसकी जान पहचान नौगावां सादात थाना क्षेत्र के नालू खुर्द निवासी मोहम्मद जान से थी। आरोप है कि मोहम्मद जान ने उसे लोन कराने का भरोसा दिया। इसके बाद पांच अक्तूबर 2024 को पंजाब नेशनल बैंक की लकड़ा शाखा से दो लाख रुपये का लोन कराया गया। आरोप है कि बैंक मैनेजर और मोहम्मद जान ने उससे चार खाली निकासी प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करा लिए और उसके लोन की रकम निकाल ली। बाद में मोहम्मद जान ने रकम निकालने की बात स्वीकार करते हुए किस्त जमा करने का भरोसा दिया, लेकिन चार जुलाई 2025 को रकम लौटाने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में मोहम्मद शाहिद ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।