{"_id":"6a90a03c8812c569cd07d495","slug":"a-nine-year-old-boy-who-had-gone-out-to-play-died-in-a-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-160214-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर से खेलने निकले नौ वर्षीय बालक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर से खेलने निकले नौ वर्षीय बालक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक लक्ष्मण।
कुरुक्षेत्र/पिपली। दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पिपली में एक सड़क हादसे में नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे का सिर बुरी तरह कुचल गया था। बच्चा स्कूल से लौटने के बाद खेलने के लिए घर से निकला था।
काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें पिपली बस स्टैंड के सामने जीटी रोड पर हादसे की जानकारी मिली। परिजन तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने मृत बच्चे की पहचान अपने बेटे लक्ष्मण के रूप में की।
लक्ष्मण पिपली की गुरुद्वारा वाली गली में किराये के मकान में रहता था। वह चौथी कक्षा का छात्र था और अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता दुधनाथ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से हैं। वह माली का काम करते हैं। पिता दुधनाथ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
थाना सदर प्रभारी रणधीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।