{"_id":"5c8fde07bdec2214787e3129","slug":"131552932359-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पीड़िता को शादी करने पर मिल रही धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन तलाक पीड़िता को शादी करने पर मिल रही धमकी
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। तीन तलाक पीड़िता द्वारा हिंदू युवक से विवाह करने पर पूर्व पति और अन्य परिजन दंपति को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दंपति ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गांव गांधीनगर निवासी अंजिल उर्फ सोनू की पत्नी बेबी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि करीब 25 वर्ष पूर्व उसके पिता कल्लन की मृत्यु होने पर उसकी मां शन्नों ने मानकमऊ निवासी युवक से दूसरा निकाह कर लिया था। पांच वर्ष पूर्व उसका निकाह सहारनपुर निवासी एक युवक से कर दिया गया था, लेकिन उसकी पति एवं ससुराल पक्ष के लोग उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करते थे। तीन वर्ष पूर्व उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी थी। आरोप है कि वहां उसका सौतेला पिता एवं भाई उस पर बुरी नीयत रखने लगे। उनसे बचने के लिए उसने अपनी स्वेच्छा से गांव गांधीनगर निवासी महावीर सिंह के पुत्र अंजिल उर्फ सोनू से हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। उक्त विवाह से उनके एक 9 माह की पुत्री नैना भी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पूर्व पति, सास और सौतेले पिता एवं भाई उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। वह बहुत दहशत में है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। वह जानकारी कराकर जांच कराएंगे।