फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरों ने शटर तोड़कर लाखों का सामान किया चोरी

चोरों ने शटर तोड़कर लाखों का सामान किया चोरी

Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने शटर तोड़कर लाखों का सामान किया चोरी
सहारनपुर। ग्राम देवली में चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखा कंप्यूटर, लैपटॉप, 30 मोबाइल, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के ग्राम देवली में नईम अहमद की दुकान है। नईम अहमद के अनुसार बुधवार की रात को वह अपनी दुकान ठीक बंद करके गया था। रात में चोरों ने किसी समय शटर तोड़ दिया और दुकान के अंदर घुसकर पूरी दुकान ही खंगाल डाली। चोरों ने दुकान में रखी लगभग नौ हजार रुपये की नगदी, 30 नए मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, दो प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन तथा मोबाइल का सामान चोरी कर ले गए। सुबह उसे चोरी होने का पता चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में नईम अहमद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

तमंचा सहित दबोचा
सहारनपुर। जनकपुरी पुलिस ने जनता रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान निवासी ग्राम रसूलपुर बताया। जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जनता रोड पर घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed