{"_id":"5ae614e24f1c1b9b098b72e0","slug":"131525028066-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की झुलसने से मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की झुलसने से मौत, परिजनों का हंगामा
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिला की झुलसने से मौत, परिजनों का हंगामा
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र मोहल्ला लहसवाड़ा में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। बाद में जिला अस्पताल में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। उधर, महिला के परिवारजनों ने ससुरालियों पर जान से मारने के लिए मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया है।
उत्तराखंड के थाना मंगलौर के मोहल्ला किला निवासी बेबी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व मोहल्ला लहसवाड़ा में नसीम के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। रविवार दोपहर बेबी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। ससुराल वालों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला लगभग 80 फीसदी जली। इस दौरान पुलिस भी सीएचसी पहुंची और घटना की बाबत पूछताछ की। ससुरालियों का कहना है कि बेबी कमरे में स्टोव पर खाना बना रही थी। अचानक स्टोव फटने से वह आग में झुलस गई, जबकि कोतवाली पहुंचे बेबी के भाई इकराम का आरोप है कि ससुरालियों ने बहन को मिट्टी तेल छिड़ककर आग के हवाले किया है। उन्होंने बताया कि जब वह उसकी ससुराल पहुंचा तो वहां कमरा साफ सुथरा पड़ा था जबकि वहां रखा लकड़ी का सामान भी सही हालत में था। उनका कहना है कि यदि कमरे में स्टोव फटता तो वहां रखा सामान भी जलता। उधर, जिला अस्पताल पहुंचने के बाद बेबी की मौत हो गई। यहां बेबी को सही इलाज न देने और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।