{"_id":"5aca6cff4f1c1be26b8b479f","slug":"131523215615-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चैक् पोस्ट के पास दुकान में नकब लगा चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चैक् पोस्ट के पास दुकान में नकब लगा चोरी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित संजय चौक पुलिस चेक पोस्ट के नजदीक चोरों द्वारा एक मोबाइल शॉप में नकब लगाकर दुकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर स्थित संजय चौक पुलिस चेक पोस्ट के नजदीक हितेश पुत्र किशन कुमार की मोबाइल की दुकान है। व्यापारी किशन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात चोरों द्वारा उसकी दुकान में छत के रास्ते नकब लगाकर एक लैपटॉप, रिपेयरिंग के तकरीबन 20 मोबाइल, चार्जर आदि कीमती सामान चोरी कर लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और व्यापारी को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। यहां बता दें कि पूर्व में भी कई बार चोरों द्वारा मोबाइल की दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है। जिसके चलते विशेषकर मोबाइल व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।