{"_id":"5a7dde8d4f1c1b8c268b954b","slug":"131518198413-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर 1.40 लाख रुपये लूट का आरोप, नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों पर 1.40 लाख रुपये लूट का आरोप, नामजद
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। ग्राम दिनारपुर निवासी पंकज कुमार ने गागलहेड़ी के तीन लोगों पर उससे 1.40 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने एवं कार में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। पंकज ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
ग्राम दिनारपुर निवासी पंकज का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह अपनी कार में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग पहुंचे और तीनों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। तीनों ने उसे कार से निकाल कर उसके साथ मारपीट की। उसके पास से 1.40 लाख रुपये लूट लिए। जो उसने अपना छोटा हाथी गाड़ी बेचकर लिए थे। उसने विरोध किया तो उसको पीटा और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। उसे धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो उसे जान से मार देंगे। इस संबंध में पंकज ने गागलहेड़ी निवासी कुणाल राणा, आकाश तथा जनेश्वर के खिलाफ गागलहेड़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।