{"_id":"5b04658a4f1c1bd9408b72d2","slug":"121527014794-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
छुटमलपुर (सहारनपुर)। देहरादून रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मंडी में सब्जी बेचकर लौट रहे साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़कलां का 35 वर्षीय पवन रसूलपुर कलां स्थित मंडी यार्ड में सब्जी बेचकर मंगलवार दोपहर दो बजे अपनी साइकिल से गांव लौट रहा था। देहरादून रोड पर जब वह सांई मंदिर के सामने पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस थाने आ गई। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। बता दें कि गत दिवस भी इसी जगह पर खनन से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई थी।