फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three people, including an innocent, die in house and wall collapse incidents.

Hardoi News: घर और दीवार गिरने की घटनाओं में मासूम समेत तीन की मौत

Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three people, including an innocent, die in house and wall collapse incidents.
फोटो-30-पाली में घटना के बाद बिलखते मृतका के परिजन। संवाद
हरदोई। भारी बारिश के दौरान मकान और दीवार गिरने की घटनाओं में मासूम समेत तीन की मौत हो गई। सुरसा, शाहाबाद और पाली थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाओं का पता चलने पर पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीमों ने भी जायजा लिया। शाहाबाद में हुई घटना में परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के उम्मरपुरवा निवासी मकरंद (50) खेती करते थे। इमलीपुरवा निवासी उनके बहनोई मुकेश ने बताया कि शनिवार रात मकरंद अपने कच्चे मकान में सोए थे। आधीरात के बाद लगभग दो बजे मकान ढह गया। मकरंद मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाना शुरू कर दिया। इस बीच जानकारी सुरसा थाने की पुलिस और राजस्व कर्मियों को दो गई। मलबा हटाकर मकरंद को निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके कच्चे मकान में बंधे गाय और बैल भी मलबे में दबकर खत्म हो गए।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के लखमापुर निवासी कमलेश खेती करते हैं। उनके मकान के पास ही बग्गर (मवेशी बांधने का स्थान) बना हुआ है। उनकी बेटी जीतू (3) रविवार को दिन में 11 बजे बग्गर में गई थी। वहां से वापस आते समय रास्ते में मुनीश पांडेय के मकान की दीवार अचानक गिर गई। इसके मलबे में जीतू दब गई। मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। मृतका दो बहनों में बड़ी थी। घटना के बाद मां नेहा बदहवास हो गईं। प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाहाबादनगर के मोहल्लागढ़ी दरमयानी में बारिश के दौरान दीवार गिरने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। गढ़ी दरमयानी निवासी जैबुन निशा (50) शनिवार देर शाम घर में नल से पानी भर रही थीं। इस दौरान उनके मकान की दीवार उन पर गिर गई। प्राथमिक उपचार के बाद रविवार सुबह परिजन उन्हें लेकर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति का निधन हो चुका है। परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। नायब तहसीलदार एजाज अहमद ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

फोटो-30-पाली में घटना के बाद बिलखते मृतका के परिजन। संवाद

फोटो-30-पाली में घटना के बाद बिलखते मृतका के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed