{"_id":"6ab955d669c747ac6606f527","slug":"young-woman-jumps-from-moving-bus-critically-injured-hospitalized-fatehabad-news-c-21-hsr1019-960863-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चलती बस से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चलती बस से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Sun, 27 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला रेखा
टोहाना। चंडीगढ़ रोड पर स्थित बस स्टॉपेज के पास एक युवती चलती बस से छलांग लगाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को मानव सेवा संगम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम की रहने वाली रेखा रानी अपनी नानी भानी रानी के साथ तीन वर्षीय इयानशु को दवाई दिलवाने टोहाना आई थी। दवा दिलवाने के बाद वे टोहाना-चंडीगढ़ रोड स्थित पुल के पास बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे। घायल की नानी के अनुसार इसी दौरान पंजाब रोडवेज की बस आई।
रेखा रानी बस में चढ़ गई जबकि उसकी नानी और बच्चा बस में नहीं चढ़ पाए। चालक ने तभी अचानक बस चला दी। यह देख रेखा ने चलती बस से छलांग लगा दी जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगों के अनुसार बस हिसार से पंजाब के मोहाली जा रही थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा के अनुसार घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घायल महिला के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।