{"_id":"6ab956cd69c747ac6606f52a","slug":"e-rickshaw-driver-consumes-poison-and-dies-after-getting-angry-when-his-wife-asked-him-to-bathe-upon-returning-covered-in-mud-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157422-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कीचड़ में सनकर आए ई-रिक्शा चालक को पत्नी ने नहाने को कहा तो नाराज होकर खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कीचड़ में सनकर आए ई-रिक्शा चालक को पत्नी ने नहाने को कहा तो नाराज होकर खाया जहर, मौत
विज्ञापन
फोटो- 22- मोनू। फाइल फोटो
हरदोई। नशे में कीचड़ से सनी हालत में शनिवार को घर पहुंचे ई-रिक्शा चालक से पत्नी ने नहाकर साफ कपड़े पहनने के लिए कहा। इस पर उसका विवाद पत्नी से हो गया। कुछ देर बाद चालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
सर्रा निवासी मोनू (27) ई-रिक्शा चलाते थे। पत्नी उपासना ने बताया कि शनिवार दोपहर मोनू ई-रिक्शा लेकर वापस घर पहुंचे थे। मोनू के कपड़े कीचड़ से सने थे और वह नशे की हालत में थे। कपड़े गंदे होने की बात कहते हुए उन्होंने मोनू से नहाने और साफ कपड़े पहनने के लिए कहा। नशे में होने के कारण मोनू को यह बात खराब लग गई और वह उपासना से झगड़ने लगा।
विवाद बढ़ता देख मोनू के बड़े भाई सुहेल ने बीच बचाव का प्रयास किया। इससे मोनू और ज्यादा नाराज हो गया। इसके बाद कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन को पता चला। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रविवार सुबह लगभग नौ बजे मोनू की मौत हो गई। मृतक छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन ने फिलहाल पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।