फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR lodged in connection with objectionable post on social media

Gonda News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में एफआईआर

Sun, 27 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in connection with objectionable post on social media
गोंडा। फेसबुक पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट किए जाने के मामले में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता रवि कुमार सिंह के अनुसार वह वर्ष 2023 में जिला न्यायालय गोंडा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद शासन की ओर से उन्हें विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक जुलाई 2024 से दो अगस्त 2025 तक कार्य किया। वह मूल रूप से वजीरगंज थाना क्षेत्र के ढोढि़यापारा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में गोंडा शहर के छेदीपुरवा में रह रहे हैं।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्वजों की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर दूसरे पक्ष से विभिन्न न्यायालयों में मुकदमे चल रहे हैं। इसी विवाद के बीच किसी असामाजिक तत्व ने फेसबुक पर बनाए गए एक ग्रुप के माध्यम से उनके और परिवार के सदस्यों के संबंध में अमर्यादित और अपमानजनक पोस्ट प्रसारित की। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव को जांच सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed