फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फायरिंग कर मेहमान का अपहरण

फायरिंग कर मेहमान का अपहरण

Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग कर मेहमान का अपहरण
फायरिंग कर मेहमान का अपहरण कर ले गए बाइक सवार युवक
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। मेहमान को बाइक पर दूसरे गांव छोड़ने जा रहे युवकों पर दो बाइक सवार चार युवक फायरिंग कर मेहमान का अपहरण कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने जंगल में घंटों कांबिंग की तो आरोपियों ने खुद को घिरता देख मेहमान को दूसरे गांव के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही भाइयों सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
क्षेत्र के गांव कुराली निवासी अनिल ने बताया कि उनके घर गांव पिन्नामाजरा निवासी एक मेहमान आया हुआ था। शनिवार रात खाना खाने के बाद मेहमान ने अपनी बुआ के घर दूसरे गांव जाने की बात कही तो उसका पुत्र गांव के ही एक युवक को साथ लेकर मेहमान को छोड़ने के लिए बाइक पर चल दिया। आरोप है कि जैसे ही वह गांव भगवानपुर से कुछ आगे निकले तो पीछे से दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन पर फायर झोंक दिया। दोनों ने किसी तरह जान बचाई। लेकिन मेहमान युवक आरोपियों के चंगुल में फंस गया। आरोप है कि मेहमान के साथ मारपीट की गई और आरोपी अपनी मेहमान को अपनी बाइक पर अगवा कर ले गए। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने कईं घंटों तक जंगल में कांबिग की। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह होने पर गांव बाढ़ीमाजरा निवासी एक व्यक्ति मेहमान को कोतवाली लेकर पहुंचा तो मेहमान ने बताया कि अपहरणकर्ता उसे गांव बाढ़ी माजरा के छोड़कर फरार हो गये थे।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने गांव कुराली के दो सहित बाढ़ी माजरा के दो युवकों के विरूद्ध तहरीर दी है। उधर, कोतवाल यशपाल सिंह ने अपहरण की बात को नकारते हुए बताया कि दोनों गुटों के बीच पुरानी किसी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था इनमें से एक युवक के खिलाफ तो हत्या और लूट आदि के कई मामले पंजीकृत हैं। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। उधर, दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed