{"_id":"5afc6c894f1c1b165e8b4fb1","slug":"11526492297-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल बाद पकड़ा गया वांछित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस साल बाद पकड़ा गया वांछित
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस साल बाद पकड़ा गया वांछित
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस को बुधवार को वांछित चल रहे एक आरोपी के हिम्मतनगर में किराए पर रहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए मकान पर पहुंची। जहां आरोपी आराम से रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी राजवीर पर कोर्ट में मामला चल रहा है। लेकिन पिछले 20 साल से आरोपी कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहा था। उस समय आरोपी वह थाना जनकपुरी के चकहरेटी इलाके में किराए के मकान में रहता था। कोर्ट में पेश न होने के चलते सीजेएम कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। लेकिन आरोपी तब तक किराए के मकान को खाली कर चुका था। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। ब्यूरो