फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जमीनी खरीद फरोख्त को दिए करोडों लोन दर्शाकर हड़पे

जमीनी खरीद फरोख्त को दिए करोडों लोन दर्शाकर हड़पे

Tue, 19 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जमीनी खरीद फरोख्त को दिए करोडों लोन दर्शाकर हड़पे
सहारनपुर। एक कंपनी द्वारा जमीन की खरीद फरोख्त के लिए जारी किए गए चेकों को गलत तरीके से इस्तेमाल करने और कंपनी द्वारा लोन पास किए जाने के फर्जी कागजात तैयार कर करोड़ों का भुगतान लेने के आरोप में सदर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्लोबल इन्फ्रा सॉल्यूशन कंपनी के निदेशक पंकज शर्मा का आरोप है कि चिलकाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी राव किलन ने अपने साथी राजेंद्र भाटिया के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया। कंपनी ने जमीन खरीदने के संबंध में जिस राजेंद्र भाटिया के नाम 3 चेक जारी किए थे वह दर्शन लाल का पुत्र है, जबकि आरोपी राव किल्लन ने अपने साथी राजेंद्र भाटिया पुत्र किशन सिंह के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा और फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी की ओर से लोन जारी किया जाना दर्शा कर चेकों से 1 करोड़ 31 लाख रुपये की रकम दोनों आरोपियों ने हड़प कर ली है। जबकि कंपनी किसी भी तरह का लोन नहीं देती है। यह सब फर्जीवाड़ा कंपनी के दूसरे डायरेक्टर अनिल कुमार गुप्ता के नाम से और उनके फर्जी हस्ताक्षर व मोहर बनाकर किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पंकज शर्मा की ओर से थाना सदर बाजार में धोखाधड़ी व गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इस मामले में एडवोकेट राव किलन का कहना है कि आरोपी फंस चुके हैं, उन पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसलिए उन पर फर्जी आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जिस अनिल कुमार गुप्ता के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाने की बात की जा रही है, वह अभी तक सामने नहीं आ रहा है और न ही उसकी ओर से कोई एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed