फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रधान समेत ग्रामीणों ने लिखवाया भय के कारण मकान बिकाऊ है

प्रधान समेत ग्रामीणों ने लिखवाया भय के कारण मकान बिकाऊ है

Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रधान समेत ग्रामीणों ने लिखवाया भय के कारण मकान बिकाऊ है
देवबंद (सहारनपुर)। नागल क्षेत्र के उमाही में हिस्ट्रीशीटर से परेशान लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं। प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है लिखवा दिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र का गांव उमाही हिस्ट्रीशीटर गफ्फार के कारण चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल हिस्ट्रीशीटर के आतंक से परेशान प्रधान समेत दर्जनों लोग गांव से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इतना ही नहीं प्रधान मुसर्रत जहां समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर डर के कारण मकान बिकाऊ है तक लिखवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गफ्फार को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है और बार बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते अब वह गांव छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं। वर्तमान महिला प्रधान मुसर्रत जहां का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर गफ्फार कभी गांव में गोली चलाता है तो कभी बच्चों को उठा ले जाने की धमकी देता है। गाली गलौज करके बार बार परेशान करता है। जिस कारण यहां के लोग परेशान हो गए हैं और गांव को छोड़ने का मन बना लिया है। इसी वजह से मकान बिकाऊ है लिखवाया गया है। ग्रामीण मुमताज अली का कहना है कि गफ्फार गुंडागर्दी के बल पर उन्हें डरा धमकाकर रखता है। पूर्व में उसने 5-6 मर्डर भी किए हुए हैं। आरोप लगाया कि थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद पुलिस उसे साथ लेकर घूमती है। जिसकी वजह से आज तक पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

थाना नागल को जांच के लिए किया गया निर्देशित : एसएसपी
देवबंद। हिस्ट्रीशीटर गफ्फार के आतंक से परेशान होकर प्रधान समेत ग्रामीणों द्वारा मकान बिकाऊ है लिखवाए जाने के मामले में एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्रकरण के संबंध में थाना नागल पुलिस को जानकारी दी गई है। साथ ही उन्हें जांच के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed