फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 हजार के इनामी सहित पांच गिरफ्तार

15 हजार के इनामी सहित पांच गिरफ्तार

Thu, 14 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
15 हजार के इनामी सहित पांच गिरफ्तार
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाइक चोर भी शामिल है। आरोपी से चुराई गई बाइक भी बरामद कर ली गई। सभी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव उम्मेदगढ़ निवासी सचिन वर्ष 2015 में एक युवती को लेकर फरार हो गया था। इसी वर्ष जनवरी में उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह उपनिरीक्षक सतबीर सिंह अत्री ने टीम के साथ आरोपी को गांव के समीप से ही पकड़ लिया। एसआई प्रवीण कुमार ने बाइक चोरी के आरोप में गांव बाढ़ीमाजरा निवासी महताब को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी से तीन दिन पूर्व बाजार जवाहर गंज स्थित गली में मा. सुनील वर्मा के घर से चुराई गई बाइक और एक अवैध छुरी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसआई बताया कि तीन दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले जाया गया था। लड़की के परिजनों ने मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी सुमित सैनी एवं अमित सैनी को नामजद करते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को एसआई लोकेंद्र राणा ने दोनों आरोपियों को गणेश शंकर विद्यार्थी चौक से पकड़ लिया। लड़की को भी बरामद कर लिया गया। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है जबकि दोनों आरोपियों का अपहरण एवं दुष्कर्म के अलावा पोक्सो एक्ट में चालान कर दिया गया है। काफी समय से फरार चल रहे गांव कुतुबखेड़ी निवासी वांछित जोगिंद्र को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed