{"_id":"598dfb694f1c1b5c688b457c","slug":"101502477161-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख दंपति के साथ लूट का खुलासा, दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिख दंपति के साथ लूट का खुलासा, दो बदमाश पकड़े
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। जाफरपुर रनियाली गांव में एक अगस्त की रात को वृद्ध सिख दंपति के साथ मारपीट कर हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दंपति की शिनाख्त पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से कुछ नगदी व मारपीट में प्रयोग की गई लोहे की राड व डंडा बरामद किया है।
एक अगस्त की रात को जाफरपुर रनियाली गांव के बाहर रहने वाले वृद्ध सिख दंपति जसवंत सिंह व उनकी पत्नी दर्शन कौर को बदमाशों ने लोहे की राड व डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया था। बदमाशों ने दर्शन कौर के कानों के कुंडल व घर में रखी नगदी के अलावा अन्य सामान लूट लिया था। मामले के खुलासे की मांग को लेकर सिख समाज के लोगों ने पंचायत की थी। पुलिस घायल दंपति के होश मे आने की बाट देख रही थी। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि जसवंत सिंह व दर्शन कौर ने आरोपियों के नाम कागज पर लिख कर बताए जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान गांव के ही नौशाद उर्फ दडू पुत्र सादा व सोना पुत्र काटी उर्फ रोशन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से पुलिस ने 3800 रुपये की नगदी व मारपीट में प्रयोग की गई लोहे की राड व डंडा बरामद किया है। दोनों लोगों को पुलिस ने चालान काट जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों को कपूरी गांव क्षेत्र मे आम के एक बाग से गिरफ्तार किया गया है।