{"_id":"6a9343724c2080b62106c6d3","slug":"62-year-old-woman-crossing-highway-crushed-by-car-dies-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-160313-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हाईवे पार कर रही 62 वर्षीय महिला को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हाईवे पार कर रही 62 वर्षीय महिला को कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पार करते समय गांव मोरथला की 62 वर्षीय महिला निर्मला देवी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार महिला को कुछ दूरी तक घसीटती हुई ले गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार निर्मला देवी अपनी ननद कमला देवी के परिवार के साथ ब्यास जाने वाली थी। कमला देवी का परिवार कार लेकर जीटी रोड पर मन्नत हवेली के पास सर्विस रोड पर पहुंच चुका था और शाम करीब सात बजे निर्मला का इंतजार कर रहा था। गांव निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और निर्मला देवी उनकी भाभी थी। वह निर्मला को बाइक से गांव से हाईवे तक मसाना अड्डे के पास छोड़ने आए हुए थे। वहां से उन्हें हाईवे की दूसरी ओर जाना था, जहां उनकी ननद का परिवार मौजूद था।
निर्मला ने पहले हाईवे की एक लेन पार कर ली। वह दूसरी लेन पार कर रही थी, तभी करनाल की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय वहां से निकल गया। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने महिला को संभाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
निर्मला देवी के पति हेमराज की करीब 20 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा प्रदीप कुमार कनाडा में रहता है, जबकि छोटा बेटा संदीप कुमार मुंबई में एक्साइज एंड कस्टम विभाग में अधिकारी है। थाना सदर थानेसर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और फरार चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।