फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newborn kidnapped; accused woman arrested

Prayagraj News: नवजात बच्चे का अपहरण, आरोपी महिला गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 30 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Newborn kidnapped; accused woman arrested
कस्बे में एक माह 28 दिन के नवजात बच्चे का अपहरण हो गया। शुक्रवार को एक महिला बच्चे को यह मेरा लड़का है कहते हुए छीन ले गई थी। मेजा पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

लालचन्द्र आदिवासी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी रिश्तेदार बेटी रशी पटेल निवासी कीडगंज बच्चे को पड़ोस के दिनेश पटेल के घर के दरवाजे पर खेला रही थी। तभी एक महिला अचानक आई और बच्चे को छीनकर चली गई। रशी पटेल ने लालचन्द्र के घर जाकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत बच्चे की खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। लालचन्द्र आदिवासी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। नवजात बच्चे को भी सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला खुद को कोरांव क्षेत्र की निवासी बता रही है। पुलिस के अनुसार, वह बार-बार अपने बयान बदल रही है और दावा कर रही है कि बच्चा उसका ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed