{"_id":"6a9344076c21471f1b09ee12","slug":"keep-a-close-watch-on-tainted-police-personnel-police-commissioner-lucknow-news-c-13-lko1096-1895523-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी पुलिसकर्मियों पर रखें पैनी नजर : पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी पुलिसकर्मियों पर रखें पैनी नजर : पुलिस आयुक्त
Sun, 30 Aug 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते पुलिस आयुक्त।
लखनऊ। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने गलत कार्यों में लिप्त और दंडित पुलिसकर्मियों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्हें जन संपर्क से दूर रखने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार रात डालीगंज स्थित जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में आयुक्त ने आगामी त्योहारों, यातायात व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।
बैठक में लूट, डकैती, धर्मांतरण, गोहत्या जैसे संवेदनशील मामलों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। फर्जी व भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने को कहा। लंबित विवेचनाओं का डीसीपी-एसीपी स्तर पर निगरानी कर समयबद्ध निस्तारण का आदेश दिया। आगामी त्योहारों में सुगम यातायात और यूपी-112 से त्वरित प्रतिक्रिया व प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार, जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।