{"_id":"594c09c74f1c1b9f5d8b4720","slug":"101498155463-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार असल बाकी, बयाज के चुकाए 42 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार असल बाकी, बयाज के चुकाए 42 हजार रुपये
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद(सहारनपुर)। मजदूर ने बीमार पिता के इलाज के लिए ब्याज पर पांच हजार रुपये लिए। जिसके लिए वह अभी तक 42 हजार रुपये अदा कर चुका है, लेकिन आज भी पांच हजार रुपये असल बकाया हैं। जिसके लिए उसे बार बार धमकी मिल रही है।
नगर की गांधी कालोनी निवासी संदीप कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। विगत 1 मार्च 2013 को उसके पिता धर्म सिंह की तबीयत खराब हो गई। जिसके इलाज के लिए उसने मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी एक व्यक्ति से 20 प्रतिशत ब्याज पर पांच हजार रुपये लिए थे। वह तभी से एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से अभी तक 24 हजार रुपये अदा कर चुका। दिसंबर 2016 में पिता की तबीयत फिर से खराब हो गई। जो कुछ उसके पास था उसने उपचार में लगा दिया। ऊपर से नोटबंदी होने के कारण उसका हाथ तंग हो गया और वह ब्याज नहीं चुका पाया। संदीप का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उक्त व्यक्ति अपने कई साथियों के साथ उसके घर पहुंचा तथा पिता के साथ गाली गलौज करते हुए पैसे न लौटाए जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। संदीप ने पुलिस ने दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।