फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth's body found by the highway; murder alleged.

Meerut News: हाईवे के किनारे युवक का मिला शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई

Thu, 03 Sep 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found by the highway; murder alleged.
- दो महीने पूर्व मुस्लिम युवती के साथ किया था विवाह, पहले दी गई थी हत्या की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी यतीश शर्मा उर्फ वासु (28) का क्षत-विक्षत शव बुधवार देर रात मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर नौगजा पीर के पास हिंदुस्तान कोल्ड स्टोर के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला। वह कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित मनोहर लाल कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग ऑपरेटर का काम करते थे। प्रतिदिन बाइक से ड्यूटी जाता था। पत्नी सहित अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
यतीश शर्मा ने दो महीने पहले दूसरे समुदाय की युवती शहनाज उर्फ परी से शादी की थी। पत्नी का आरोप है कि एक महीने पहले उसके पूर्व पति ने हत्या की धमकी दी थी। यतीश का बड़ा भाई अमित भी कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत है। परिजनों के अनुसार, यतीश रोजाना शाम करीब चार बजे ड्यूटी पर जाते थे और रात 12 बजे तक वापस आ जाते थे। बुधवार रात वह 10 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर के लिए रवाना हुए थे। देर रात तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात पुलिस को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नौगजा पीर के पास हिंदुस्तान कोल्ड स्टोर के सामने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार शिनाख्त यतीश के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से 20 मीटर पहले एक पशु भी मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पत्नी ने पूर्व पति पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक की हादसे में मौत हुई या किसी अन्य वजह से उसकी जान गई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट होगा।


-----------
पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर परी रखा था नाम
परिजनों के अनुसार, यतीश ने करीब दो महीने पहले दिल्ली निवासी मुस्लिम समुदाय की युवती शहनाज से विवाह किया था। बताया गया कि युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम परी रखा था और दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। विवाह के बाद से दोनों साथ रह रहे थे। इसी के चलते परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस के सामने ऐसा कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे हत्या की पुष्टि हो सके। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पत्नी परी ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति ने यतीश को मारने की धमकी दी थी। उसके अनुसार, पूर्व पति ने युवक से कहा था कि उसकी पत्नी को छोड़ दे, अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी। पत्नी के अनुसार धमकी के बाद से ही परिवार को अनहोनी की आशंका थी। परिजनों ने इसी आधार पर युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि घटना के संबंध में अभी तक मृतक पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed