{"_id":"69a9d6f4bc8cfac84105fa99","slug":"cow-slaughterer-shot-twice-in-the-leg-in-deoband-encounter-accomplice-absconding-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-170668-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवबंद मुठभेड़ में गोकश के पैर में लगीं दो गोलियां, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवबंद मुठभेड़ में गोकश के पैर में लगीं दो गोलियां, साथी फरार
Fri, 06 Mar 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। गांव हाशिमपुरा में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में वांछित गोकश आशु उर्फ आस मोहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे दो गोली लगी हैं, जबकि उसका साथी फरार जो गया।
पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल हुए आशु के विरुद्ध जनपद सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस व गोकशी के तीन मामले दर्ज हैं। देवबंद क्षेत्र के फुलास अकबरपुर गांव का रहने वाला आशु कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस की और से जारी प्रेस नोट में बताया गया की देर रात पुलिस टीम अकबरपुर गढ़ी रजबहे की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी, इस दौरान बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया और फरार हो गए। पुलिस के पीछा करने के दौरान उनकी बाइक हाशिमपुरा रजबहे की पुलिया पर फिसल गई। पुलिस ने पकड़ने के प्रयास किया तो उन्होंने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की और से की गई जवाबी कार्रवाई में आशु को पैर में दो गोली लगी हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी दानिश है, जिसकी तलाश की जा रही है।