फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Couple and relatives were trapped in the lift for an hour, their breath stuck

लिफ्ट में एक घंटा तक फंसे रहे दंपती और रिश्तेदार, अटकी रहीं सांसें

Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Couple and relatives were trapped in the lift for an hour, their breath stuck
लिफ्ट से निकाले गए तीनों लोग और पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बने महिला अस्पताल की लिफ्ट अचानक बंद होने से महिला सहित तीन लोग एक घंटे तक अंदर फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर अस्पताल का स्टाफ इकट्ठा हो गया। स्टाफ की सूचना पर अग्निशमन दल सोराना तथा सरसावा पुलिस टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट के दरवाजे को तोड़ सभी को बदहवास हालत में सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

नयागांव नकुड़ निवासी विशाल अपनी पत्नी पूजा तथा बहनोई दीपक निवासी ग्राम बोंसा थाना सरसावा के साथ सीएचसी परिसर में स्थित महिला अस्पताल आया था। वहां विशाल की बहन भर्ती थी। दुपहर बाद करीब तीन बजे जब तीनों लिफ्ट में थे तो अचानक लिफ्ट बंद हो गई वे उसमें फंस गए। जब काफी देर तक लिफ्ट नहीं चली तो अंदर बंद लोगों ने उसके दरवाजे को थपथपाते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर अस्पतालकर्मी लिफ्ट के पास आए और माजरा समझ उन्होंने तत्काल अग्निशमन केंद्र सोराना को खबर की। सूचना पर सरसावा पुलिस तथा अग्निशमन दल मौके पर आ गया तथा लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया, जब लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला तो अग्निशमन एवं पुलिसकर्मियों ने लोहे की रॉड से लिफ्ट के दरवाजे को भारी मशक्कत के बाद तोड़ दिया तथा भीतर फंसे लोगों को बदहवास हालत में सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सामान्य होने के बाद लिफ्ट में फंसे लोगों ने बताया कि लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें घुटन का अहसास हो रहा था जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी तथा उन्हें सांस भी रुक-रुक कर आ रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि यदि अग्निशमन दल को लिफ्ट का दरवाजा तोड़ने में थोड़ी भी देर हो जाती तो किसी की भी जान पर बन सकती थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ राजेश ने बताया कि लिफ्ट लगाने वाली कंपनी को सूचना भेज दी गई है जो तकनीकी खामी को ठीक करेगी।

लिफ्ट को तोड़ता पुलिसकर्मी

लिफ्ट को तोड़ता पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

पीड़ित से जानकारी लेते अग्निशमन और पुलिस अधिकारी

पीड़ित से जानकारी लेते अग्निशमन और पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed