फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counting today in Deoband

देवबंद में मतगणना आज

Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Counting today in Deoband
मतपेटिका वाले कक्षों को सील करते एडीएम (एफ) हरीश चंद्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर पालिका चेयरमैन पद के उपचुनाव की मतगणना शनिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में की जाएगी। शुक्रवार को प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुटा रहा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 14 टेबिल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबिल पर पांच-पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 21 राउंड में मतगणना पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि विजयी जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। यदि विजयी उम्मीदवार जुलूस निकालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिलास्तरीय अधिकारियों ने भी शुक्रवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को चेयरमैन पद के लिए उपचुनाव कराया गया था। इसमें 48.2 प्रतिशत ही मतदान हो सका। कम मतदान होने से प्रत्याशी भी बेचैन हैं। एक पखवाड़े से वोटरों को रिझाने में जुटे प्रत्याशियों की कम वोटिंग ने नींद उड़ा दी है। आज यह तय हो जाएगा कि आठ महीने के लिए चेयरमैन पद का ताज किस उम्मीदवार के सिर सजेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed