{"_id":"6b05eddb4c9a708b2a0b0adf","slug":"sanitation-workers-to-stage-a-sit-in-again-today-strategy-for-the-strike-to-be-formulated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-188584-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज भी धरना देंगे सफाईकर्मी, हड़ताल पर बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज भी धरना देंगे सफाईकर्मी, हड़ताल पर बनेगी रणनीति
विज्ञापन
सहारनपुर। सफाई कार्य ठेके पर देने विरोध और कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का एक सप्ताह से आंदोलन चल रहा है। वह आज भी नगर निगम में धरना और प्रदर्शन करेंगे। साथ ही हड़ताल की रणनीति भी बनेगी।
कर्मचारी नेता बृजमोहन चिनालिया ने बताया कि वह सफाई के गाेल ठेके, ठेका कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र बदलने और अन्य मांगों को लेकर एक सप्ताह से सुबह काम करने के बाद नगर निगम में धरना दे रहे हैं। नगर आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही है। ऐसे में वह बुधवार को भी नगर निगम में धरना जारी रख निगम प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। यदि नगर निगम उनकी मांगों को नहीं मानता है तो सफाईकर्मियाें के सामने हड़ताल के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा। हड़ताल करने का निर्णय सफाईकर्मियों के सभी संगठनों और सफाईकर्मियों को लेना है, लेकिन संगठन निगम को पूरा समय दे रहे हैं कि वह सफाईकर्मियों की समस्याओं पर विचार करें।