Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Work and security for everyone this is the BJP mantra for victory Pankaj Chaudhary

हर व्यक्ति को काम और सुरक्षा यही भाजपा की जीत का मंत्र : पंकज चौधरी

Wed, 25 Nov 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
'Work and security for everyone this is the BJP mantra for victory Pankaj Chaudhary
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि संत रविदास की सामाजिक समरसता की परिकल्पना आज भाजपा सरकार के सुशासन की हकीकत बन रही है। विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक नागरिक सुविधा संपन्न हो और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। समरसता, हर हाथ को काम और सुरक्षा यही भाजपा का मंत्र है। भाजपा संत रविदास की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचा रही है।
विज्ञापन


पंकज चौधरी दिल्ली रोड स्थित मैदान पर संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के सहारनपुर आगमन पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अपने कार्यकाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया, बल्कि उन्हें चुनाव हरवाने का कार्य किया। भाजपा के सहयोग से जब केंद्र में सरकार बनी तो बाबा साहेब को भारत रत्न दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने डॉ. आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों का विकास कराया। जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था। आज उन्हें देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के शासन में जम्मू कश्मीर में वाल्मीकि समाज और दलित वर्ग के लोगों को 70 वर्षों तक नागरिक अधिकारियों और आरक्षण से वंचित रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर इस भेदभाव को समाप्त किया। इससे देश की एकता और अखंडता भी मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के एक बड़े नेता ने स्वयं कहा था कि केंद्र सरकार एक रुपया भेजती है तो आमजनता तक मात्र 15 पैसे ही पहुंचते हैं। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते खुलवाए। भाजपा सरकार ने डीबीटी की व्यवस्था लागू की। अब अगर एक रुपया केंद्र से चलता है तो पूरा का पूरा पैसा गरीब के खाते में जाता है। वर्ष 2014 से अब तक विभिन्न योजनाओं के जरिये गरीबों के खाते में 54 लाख करोड़ रुपये भेजे गए हैं। यदि पहले यह राशि भेजी जाती तो जनता के पास मात्र आठ लाख करोड़ रुपये ही पहुंचते। पंकज चौधरी ने कहा कि सहारनपुर की प्रसिद्ध काष्ठ कला अब स्थानीय गलियों से निकलकर दुनिया के बाजारों में अपनी पहचान बना रही है।





- प्रदेश में चार बार सपा और बसपा की बनीं सरकार

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा और बसपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार बार सपा और बसपा की सरकार बनी। उन्होंने केवल दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की बात की। केंद्र में भी 55 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही। फिर भी ये वर्ग विकास में इतने कैसे पिछड़ गए। इसका कारण मात्र उन्हें राजनीतिक दृष्टि से ही देखना रहा। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ बिना भेदभाव के विकास किया है। योजनाओं का लाभ सबसे अधिक दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को मिला है।


- मां शाकुंभरी विवि से लाखों छात्र लाभांवित
उन्होंने कहा कि दो दिसंबर 2021 को सहारनपुर में मां शाकुंभरी विवि की आधारशिला रखी गई। विवि संचालित है। इससे सहारनपुर के साथ, मुजफ्फरनगर और शामली के लाखों छात्रों को अपने ही क्षेत्र ही रहकर उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिल रही है। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। वहीं सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के विकास के लिए भी सरकार ने 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।


- एटीएस सेंटर से पश्चिम क्षेत्र अभेद्य किले में बदला

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि देवबंद में स्थापित एटीएस कमांडो सेंटर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभरा है। यह क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नई पहचान भी बना है। इससे नागरिकों की सुरक्षा मजबूत हुई है।


- गागलहेड़ी में हुआ यात्रा का स्वागत
गागलहेड़ी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के महाराजा राजा अग्रसेन तिराहे पर पहुंची। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह ओर उनके सैकड़ों समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाते हुए फूल माला डाल कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र धीमान, राजपाल, महेंद्र, आयुष गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- दो घंटे देरी से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और यात्रा के महानगर में प्रवेश का समय सवा तीन बजे का दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष करीब दो घंटे की देरी से मंच पहुंचे। उन्होंने जनता से माफी भी मांगी। ऐसे में जनसभा स्थल पर मौजूद आमजन प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन से पहले ही जाने लगे। आमजन को जाते हुए देखकर कई बार मंच से पंडाल में मौजूद रहने की अपील की गई। स्थिति को भांपते हुए भाजपा के विधायक और मंत्रीगण भी रैली स्थल में जनता के बीच पहुंच उन्हें समझाने लगे।


- यह रहे मौजूद
प्रदेश संयोजक अशोक रावत, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश अनन्त ओझा, जिलाध्यक्ष सहारनपुर अजीत सिंह, जिला प्रभारी हंसराज जाटव , महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, महानगर प्रभारी अजय कुमार शर्मा, शामली जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, महापौर एवं जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक एवं सह कार्यक्रम संयोजक, रविन्द्र कुमार मोल्हू, जिला पंचायत प्रशासक मांगेराम चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, देवेंद्र निम आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed