{"_id":"6609c29e645ed512850d21ff","slug":"corporation-broke-last-years-record-in-earnings-recovered-rs-10-crore-more-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-121068-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कमाई में निगम बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, दस करोड़ रुपये अधिक वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कमाई में निगम बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, दस करोड़ रुपये अधिक वसूले
Mon, 01 Apr 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कर के रूप में कमाई के मामले में नगर निगम ने बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा है। एक या दो नहीं, बल्कि दस करोड़ रुपये अधिक की कमाई अभी तक की है। अभी वित्तीय वर्ष 2023-24 के खत्म होने में 31 मार्च का दिन शेष है। रविवार होने के बावजूद नगर निगम 31 मार्च को कैश काउंटर खोलेगा। बकायेदार सुबह दस बजे से काउंटर पर पहुंचकर कर जमा करा सकेंगे।
अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि बकायेदार 31 मार्च को बकाया जमा कराकर अगले वर्ष लगने वाले ब्याज से बच जाएंगे। अन्यथा एक अप्रैल से 12 फीसदी ब्याज लग जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने इस वर्ष बकायेदारों से कर वसूली में तेजी लाते हुए गत वर्ष की तुलना में करीब दस करोड़ रुपये अधिक वसूल किया है। निगम द्वारा बीते वर्ष कर के रूप में करीब 26 करोड़ तथा करेत्तर के रूप में करीब 14 करोड़ रुपये के साथ लगभग 40 करोड़ रुपये की वसूली की थी, जबकि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में कर के रूप में करीब 31 करोड़ और करेत्तर के रूप में 19 करोड़ रुपये की वसूली के साथ करीब 50 करोड़ रुपये की वसूली की है। इस वर्ष अनेक सरकारी विभागों से भी बकाया कर जमा कराया गया है। आयकर विभाग से करीब 5.5 करोड़ रुपये का कर जमा कराया गया।