फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona's positive rate is .9 percent, recovery rate is 98 percent

कोरोना का पॉजिटिव रेट .9 फीसदी हुआ, रिकवरी रेट 98 फीसदी

Mon, 07 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona's positive rate is .9 percent, recovery rate is 98 percent
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हुआ है। नतीजा यह है कि पॉजिटिविटी रेट .9 फीसदी पर आ गया है, जो कि दो से नौ मई तक 17 फीसदी तक पहुंच गया था। पॉजिटिविटी रेट कम होने से प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली है। जनपद में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट की बात करें तो वह 98 फीसदी है। यानी हर 100 मरीजों में 98 मरीज ठीक हुए हैं, मात्र दो फीसदी मरीजों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दोनों लहर में जनपद में अभी तक 32957 संक्रमित मिले हैं, जबकि 444 लोगों की जान कोरोना से गई है। पहली लहर में सहारनपुर में पहला मामला अप्रैल 2020 में मिला था। तब से 31 मार्च 2021 तक जनपद में मात्र 10269 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि दूसरी लहर में एक अप्रैल 2021 से छह जून 2021 तक यानी करीब सवा दो माह में 22688 कोरोना संक्रमित मिले हैं। दूसरी लहर में दो से नौ मई तक सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले। नौ मई 2021 को सर्वाधिक 1431 पॉजिटिव मिले थे। मगर उन दिनों में जांच भी सात से आठ हजार तक प्रतिदिन हुईं। उक्त दिनों में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17 फीसदी तक चला गया था। मगर अब तेजी से संक्रमण कम हुआ है। बीते जून माह में प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 100 तक भी नहीं पहुंचा है, जबकि प्रतिदिन जांच चार हजार से अधिक हो रही है। चिकित्साधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में सहारनपुर में पॉजिटिविटी रेट .9 फीसदी है। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने लोगों से अभी सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

------
कोरोना से बचाव को यह करें
- बेवजह घरों से बाहर न जाएं और मास्क का प्रयोग करें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथों को बार-बार साबुन या हैंड सैनिटाइजर से धुलें।
- भीड़ वाली जगहों जैसे बाजार, मॉल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा, पिकनिक स्पॉट आदि पर न जाएं।
- कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचकर जांच और इलाज कराएं।
- संक्रमण जैसे लक्षण होने पर झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में ना पड़ें या खुद डॉक्टर न बनें।
------
संक्रमण कम हुआ है खत्म नहीं : सीएमओ
सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक का कहना है कि सहारनपुर में संक्रमण तेजी से कम हुआ है जो अच्छा संकेत है, मगर इसका मतलब यह नहीं है कि लोग लापरवाही शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में लोग कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed