फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of the STP has not yet commenced, even four months after the land purchase.

Saharanpur News: भूमि खरीदने के चार माह बाद भी एसटीपी का शुरू नहीं हुआ निर्माण

Thu, 28 May 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Construction of the STP has not yet commenced, even four months after the land purchase.
देवबंद। नगर में कुटी सड़क पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है, जबकि नगर पालिका ने करीब चार महीने पहले भूमि खरीदकर जल निगम को सौंप दी थी। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि एसटीपी की क्षमता 20 एमएलडी से बढ़ाकर 25 या 28 एमएलडी करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगर से होकर गुजर रहे गंदे नालों के पानी को मशीनों से साफ कर उसे खेती में प्रयोग करने लायक बनाने के लिए ही एसटीपी लगाया जाएगा। कुटी सड़क पर चयनित भूमि का सर्वे कार्य पूरा होने के बाद शासन से ग्रांट जारी हुई। उसके बाद नगर पालिका द्वारा करीब 2 करोड़ 32 लाख रुपये में 0.998 हेक्टेयर (यानी करीब 17 बीघा) भूमि किसानों से खरीदी गई थी। जिसे समस्त कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जल निगम मुजफ्फरनगर को सौंप दिया गया, क्योंकि जल निगम ही एसटीपी का निर्माण कराएगा। चार महीने गुजरने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है यह 20 एमएलडी क्षमता का बनाया जाना है, जिस पर करीब 46 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। क्योंकि इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। कार्य अभी तक क्यों शुरू नहीं हुआ है इस बारे में अधिकारी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

एसटीपी के लिए नगरपालिका ने भूमि खरीदकर जल निगम को सौंप दी थी। एसटीपी लगाने का काम जल निगम को करना है, जबकि टेंडर भी हो चुका है। निर्माण कार्य अभी क्यों शुरू नहीं हुआ इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजपति बैस, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवबंद



नगरपालिका ने कुछ और नालों को इसमें जोड़ा है। जिससे इसकी क्षमता 20 से बढ़ाकर 25 या 28 एमएलडी करने पर विचार चल रहा है। इससे खर्च भी 46 करोड़ से बढ़कर 56 करोड़ के आसपास पहुंचने का अनुमान है। संभवतः अगले तीन-चार माह में निर्माण शुरू हो सकता है। -सत्यप्रकाश, एई जल निगम मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed