फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of Deoband-Roorkee rail line picks up pace

Saharanpur: देवबंद-रुड़की रेल लाइन के निर्माण ने गति पकड़ी, मिट्टी से बेस बनाने का कार्य शुरू

Tue, 22 Nov 2022 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 05:00 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  रेल लाइन के निर्माण का कार्य गति पकड़ रहा है। देवबंद से रुड़की तक नई रेलवे लाइन की परियोजना पर कार्य चार साल से चल रहा है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देवबंद के दौरे के दौरान इस परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
 

विज्ञापन
Construction of Deoband-Roorkee rail line picks up pace
देवबंद- रुड़की रेल लाइन परियोजना में कासिमपुर-देवबंद मार्ग पर बनाया गया अंडरपास। - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सहारनपुर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के बाद देवबंद-रुड़की रेल लाइन के निर्माण कार्य ने गति पकड़ी है। देवबंद में मिट्टी से बेस बनाने का कार्य शुरू हो गया है। साथ ही देवबंद-कासिमपुर मार्ग पर अंडरपास का निर्माण कराया गया है। उधर, इस परियोजना में अधिग्रहीत भूमि का करीब 90 प्रतिशत मुआवजा किसानों को मिल गया है।
विज्ञापन


देवबंद से रुड़की तक नई रेलवे लाइन की परियोजना पर कार्य बीते चार साल से चल रहा है। जून महीने में बन्हेड़ा और जाटौल गांव में मिट्टी डालकर इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब 700 करोड़ की लागत की इस परियोजना को 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन भूमि अधिग्रहण आदि के कारण इस पर विलंब हुआ है। विगत दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंद के दौरे के दौरान इस परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: फल विक्रेता की गला रेत कर हत्या, भट्ठे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे ने इसके निर्माण कार्य को तेज कर दिया है। देवबंद-तल्हेड़ी के बीच से नई रेल लाइन रुड़की के लिए बिछाई जाएगी। इसके लिए यहां से मिट्टी डालकर बेस बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा देवबंद-कासिमपुर मार्ग पर अधूरा पड़ा अंडरपास का निर्माण भी पूरा कर दिया है।

 

देवबंद में नई रेल लाइन के लिए मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा बेस।

बन्हेडा में स्टेशन का निर्माण भी शुरू
इस नई रेल लाइन पर बन्हेडा और झबरेडा में स्टेशन बनाए जाएंगे। झबरेड़ा से आगे ट्रैक इकबालपुर स्टेशन पर जाकर मिल जाएगा। बन्हेड़ा गांव में स्टेशन निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है।

27.45 किलोमीटर बनेगी नई रेल लाइन
देवबंद से रुड़की तक 27.45 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन बननी है। जनपद सहारनपुर के 14 ग्रामों से 17 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाई जाएगी। इन ग्रामों में 919 किसानों की 86.26 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। हरिद्वार जनपद में करीब 11 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाई जाएगी, जिसके लिए 11 गांवों के किसानों की 51 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है।

33 किलोमीटर दूरी हो जाएगी कम
देवबंद से रुड़की तक नई रेल लाइन बनने से यात्रियों को इसका लाभ होगा। दिल्ली से रुड़की तक की दूरी 33 किलोमीटर कम हो जाएगी। ट्रेन अभी तक रुड़की वाया टपरी होकर जाती है। नई लाइन बनने से देवबंद से सीधे रुड़की जाएगी। दूरी कम होने पर यात्रा में समय बचेगा और किराया भी कम होगा।

इन गांवों से होकर गुजरेगी ट्रेन
नई रेलवे लाइन जनपद के 14 गांव जाटौल, मंझौल जबरदस्तपुर, नियामत, बंहेड़ा खास, माजरी, साल्हापुर, राजपुरउर्फ रामपुर, दुनीचंदपुर, असदपुर करंजाली, चकराम बाडी, दिवालहेड़ी, नूरपुर, देवबंद हदूद से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें: MEERUT: नेपाली नौकर ने गार्ड को खिलाया खीर-परांठा, फिर साथियों संग दो घंटे में खंगाली बिल्डर की कोठी

देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन परियोजना में तेजी से कार्य किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है।
अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, भूमि अध्याप्ति अधिकारी

 

देवबंद में नई रेल लाइन के लिए मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा बेस।

देवबंद में नई रेल लाइन के लिए मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा बेस।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed