फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction agency fixed, budget is yet to be received

निर्माण एजेंसी हुई निर्धारित, बजट मिलना बाकी

Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction agency fixed, budget is yet to be received
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में करीब दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनने वाले तहसील भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन ने निर्माण एजेंसियों को नामित कर दिया है, लेकिन बजट आवंटित नहीं हुआ है। बजट आवंटित होते ही टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में रामपुर मनिहारान को तहसील बनाया था। इसके बाद से तहसील के समस्त कामकाज मंडी समिति के परिसर से हो रहा है। प्रशासन ने तहसील भवन बनाने के दिल्ली रोड पर भूमि को खरीद कर अमल दरामद भी करा लिया है। इसमें तहसील कार्यालय के साथ ही कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए आवासीय भवनों का भी निर्माण होगा। तहसील भवन के जल्द निर्माण कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कई बार स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। वहीं, शासन ने तहसील भवन बनाने के लिए निर्माण एजेंसियों को नामित किया। आवासीय भवनों का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग और अनावासीय भवनों का निर्माण कराने के लिए कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सी एंड डीएस) को नामित किया।
विज्ञापन

फायर स्टेशनों के लिए मिली जमीन, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव
रामपुर मनिहारान के साथ ही बेहट में भी फायर स्टेशन का निर्माण भी होना है। इसके लिए काफी समय से जमीन तलाश की जा रही थी। अब दोनों स्थानों पर जमीन उपलब्ध हो गई है। इसके बाद दमकल विभाग द्वारा रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी। एसएसपी की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रामपुर मनिहारान तहसील भवन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन ने दो एजेंसियों को नामित किया है । सी एंड डीएस अनावासीय भवनों का निर्माण कराएगी और लोक निर्माण विभाग आवासीय भवनों का निर्माण कराएगा। निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। बजट का आवंटन होते ही टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम (प्रशासन)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed