फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen protest against lathicharge

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Thu, 01 Oct 2020 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against lathicharge
हाथरस कांड के विरोध में सहारनपुर के घंटाघर पर जाम लगाते बाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : SAHARANPUR
लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। नोएडा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने एवं कार्यकर्ताआें पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाकर सहारनपुर में कांग्रेसियों ने घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार शाम महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेेतृत्व में कांग्रेसियों ने घंटाघर पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ कांग्रेसियों को जाम लगाने से रोक दिया। कांग्रेसियों ने धरना देकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की आवाज दबा रही है। राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, इमरान कुरैशी, सुशील अंबोली, संजय वालिया, गणेश दत्त शर्मा, अरविंद पालीवाल, अमरदीप जैन, मनीष त्यागी, बलराम सिंह, सतपाल बर्मन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व सीओ प्रथम अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व नगर कोतवाली, थाना कुतुबशेर और कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नोएडा में चोटिल हुए सहारनपुर के कांग्रेस नेता
सहारनपुर। नोएडा से हाथरस जाने से रोकने के विरोध पर पुलिस की लाठी से सहारनपुर सदर देहात से विधायक मसूद अख्तर, कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया, मनीष अरोड़ा चोटिल हुए। इमरान मसूद ने लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही से विपक्षी दलों की आवाज दबाने का काम कर रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। संविधान में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने की आजादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed