फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress launched a signature campaign against inflation

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया

Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress launched a signature campaign against inflation
सहारनपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके साथ ही महंगाई को लेकर लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर जन संवाद किया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर जनता में सरकार के प्रति बेहद नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि जन संवाद में अनेक लोगों ने सरकार की नीतियों का विरोध कर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता का जीवन दूभर कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा व्यापारी, किसान, युवा, मजदूर सहित हर वर्ग के लोगों को सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स और ड्यूटी शुल्क कम कर जनता को राहत देने की मांग। इस दौरान अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, विजय शर्मा, नितिन शर्मा, गौरव वर्मा, मनीष त्यागी, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, आरिफ खान, हरिओम मिश्रा, अक्षय चौधरी, गुलफाम अंसारी, मधु सहगल, दीप्ति सिरोही, मोहम्मद रिजवान, दाऊद चौधरी, जासिम चौधरी, योगराज सैनी, अश्वनी शर्मा, मनजीत, सचिन, राहुल, मोनी, मनोज, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed