फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra will be come in kisan Mahapanchayat in Saharanpur

सहारनपुर में प्रियंका गांधी की महापंचायत आज, जिले में लगाई गई धारा-144, पढ़िए क्या-क्या रहेगा दिनभर

Wed, 10 Feb 2021 10:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Feb 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra will be come in kisan Mahapanchayat in Saharanpur
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। पंचायत के जरिये सियासी तीर चलाए जाएंगे तो किसानों की पीड़ा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेसियों ने पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली किसान पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा दी है। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे महासचिव प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इतने ही लोगों के खड़ा होने की व्यवस्था है। पैठ बाजार और पशु मंडी स्थल में वाहन पार्किंग रहेगी। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए की पुलिस बल की तैनाती
कांग्रेस की किसान पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर छह एसएचओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा थाना चिलकाना की पुलिस भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा और राजीव गांधी ने भी की थीं चिलकाना में जनसभाएं
कांग्रेस नेताओं का चिलकाना से पुराना नाता रहा है। चिलकाना में वर्ष 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी आई थीं और उन्होंने तत्कालीन सिंचाई मंत्री महमूद अली खान के चुनाव के लिए प्रचार किया था। इसके बाद 1983 में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजीव गांधी भी यहां पहुंचे थे और बड़ी जनसभा को संबोधित किया था।


यह भी पढ़ें: चमोली आपदा से ग्रामीणों में दहशत, जागकर गुजारी पूरी रात, तस्वीरों में देखें यहां का हाल

ये रहेगा प्रियंका गांधी का निर्धारित कार्यक्रम
सुबह 10 बजे -
देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर जिले के लिए रवाना होंगी। 
पूर्वाह्न 11:30 पर - प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजन करेंगी। 
दोपहर 12:30 पर - ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाएंगी। 
दोपहर 1:30 पर - चिलकाना में गंदेवड़ मार्ग स्थित मैदान पर किसान पंचायत में पहुंचेंगी। 
अपराह्न 04 बजे - सहारनपुर में चकाराता मार्ग पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम रशीद मसूद के आवास पर पहुंचेंगी। 
अपराह्न 04:30 पर- न्यू शारदानगर में शहीद निशांत शर्मा के आवास पर पहुंचेंगी। 
सायं 05:00 बजे - वाया कार देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगी। 

भीड़ जुटाने को एड़ी चोटी का जोर लगा रहे नेता
किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता प्रचार में जुटे हैं। विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद सहित सभी छोटे बड़े नेता क्षेत्र में दो दिन से प्रचार में लगे हैं। पंचायत में भीड़ जुटाने के लिए सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
 

कांग्रेसियों ने किया तूफानी दौरा
प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने तूफानी दौरा किया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष चौ. हाशिम के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा, हथौली, मंझाडी, शेखपुरा, मिल्को, नानौली, कांसेपुर, पठानपुरा आदि सहित अनेक गांवों को दौरा कर लोगों से सुल्तानपुर में बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

चौ. हाशिम ने बताया कि मां शाकंभरी मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी रायपुर खानखा में दुआ के लिए जाएंगी। वहां से चिलकाना के कार्यक्रम में पहुंचेंगी। डॉ. मेघराज सैनी, आशु, खूबचन्द, मांगेराम, ताहिर, असलम, रिजवान, मेहरबान आदि रहे।

प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत को लेकर पुलिस चौकस 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसानों के आंदोलन को देखकर सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगवाया है। कांग्रेस की चिलकाना में महापंचायत है। इसे देखकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर और शामली से भी फोर्स आएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed