फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Commotion on the death of a woman in saharanpur

महिला की मौत पर खड़ा हो गया हंगामा

Sat, 13 Jan 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Commotion on the death of a woman in saharanpur
मृतका नसीमा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला समादार के मालीवाड़ा में एक मकान में सुबह लगभग साढ़े 6 बजे छापा मारा। अवर अभियंता समेत तीन लोगों को अचानक घर के अंदर घुसता देख महिला घबरा गई और हार्ट अटैक आ गया। 
विज्ञापन


जिससे महिला की मौत हो गई। विद्युत निगम के कर्मचारियों की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई ने अवर अभियंता समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम अवर अभियंता कृपाशंकर एवं तीन अन्य कर्मचारी मोहल्ला समादार मालीवाड़ा में सुबह लगभग साढ़े 6 बजे चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारी धड़धड़ाते हुए नसीमा (42 वर्ष) के मकान में दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक तीन चार लोगों को अपने घर में घुसता देख नसीमा घबरा गई और घर के अंदर की ओर भागी और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। नसीमा की हालत देख परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होते ही मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भारी संख्या में लोग नसीमा के घर इकट्ठे हो गए। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम की टीम को अचानक घर के अंदर देखकर नसीमा की दहशत में मौत हो गया। मृतका के भाई इसरार ने अवर अभियंता कृपा शंकर समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 


  इस संबंध में अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि अवर अभियंता पर लगाए आरोप गलत हैं। उस घर में तो विद्युत निगम की टीम पहुंची भी नहीं थी। टीम दूसरी गली में चेकिंग कर रही थी। महिला की मौत किसी अन्य कारण से हुई होगी। इस मामले में उन्होंने क्रास एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed