फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Command of vehicles in untrained hands, life difficult

अप्रशिक्षित हाथों में वाहनों की कमान, मुश्किल में जान

Sat, 23 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Command of vehicles in untrained hands, life difficult
सहारनपुर में बिना हेलमेट के रेलवे रोड़ की और जाता पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान भी दुपहिया चालक लापरवाही बरतना नहीं छोड़ रहे हैं। बिना हेलमेट के ही सड़कों पर दुपहिया वाहनों को दौड़ाया जा रहा है। जुर्माना राशि बढ़ाने के बाद भी दुपहिया चालकों पर ज्यादा असर नहीं हो रहा है। वहीं, अनट्रेंड हाथों में वाहन होना हादसे का कारण बन रहा है। पिछले एक साल में हुए सड़क हादसों में जिंदगी गंवाने वाले 30 फीसदी से ज्यादा लोग ऐसे ही रहे जो दुपहिया वाहनों पर सवार थे और उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि हेलमेट ही लगा लिया होता तो शायद कुछ वाहन चालकों की जान तो बच ही सकती थी। सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों में भी सबसे अधिक दुपहिया सवार ही होते हैं और इनमें बिना हेलमेट वालों की संख्या ही अधिक रहती है।
विज्ञापन

निगरानी करने वाले भी हो रहे लापरवाह
- शहर में कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी भी दुपहिया वाहन पर बिना हेलमेट ही नजर आए। पुलिस और यातायात पुलिस की टीमें अन्य वाहन चालकों को तो निर्देश दे रही हैं। मगर कुछ कर्मचारी खुद इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में कार्यशालाओं के बाद भी जागरूक नहीं
- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूलों में कार्यशालाओं का आयोजन कराया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ छात्र-छात्राएं हेलमेट लगाए बिना ही दुपहिया वाहनों को दौड़ा रहे हैं। वहीं, अनट्रेंड किशोर भी बिना हेलमेट ही दुपहिया दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही की हद...एक साल में 60 हजार चालान
- हेलमेट लगाने सहित अन्य नियमों के प्रति जागरूक करने और लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद दुपहिया वाहन चालक लापरवाही नहीं छोड़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज एक साल में ही 60 हजार वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं।
लगातार जागरूकता अभियान चलाने और पहले से अधिक जुर्माना लगाने के बावजूद दुपहिया चालक लापरवाही कर रहे हैं। सड़क पर दुपहिया चालकों को खुद के साथ ही और लोगों की भी जिंदगी बचानी है। हेलमेट न लगाने से सबसे अधिक खतरा तो पहले खुद को ही है। अभिभावकों को भी बच्चों को समझाना होगा कि हेलमेट पहनकर ही सड़कों पर दुपहिया वाहन दौड़ाएं।

- विनीत भटनागर, एसपी सिटी, सहारनपुर।

सहारनपुर में बिना हेलमेट के बाईक पर तीन सवारी लेकर बिना हेलमेट के कोर्ट की और से आता बाईक चालक

सहारनपुर में बिना हेलमेट के बाईक पर तीन सवारी लेकर बिना हेलमेट के कोर्ट की और से आता बाईक चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बिना हेलमेट के स्कूटी पर जाता छात्र

सहारनपुर में बिना हेलमेट के स्कूटी पर जाता छात्र- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बिना हेलमेट के बाईक पर तीन सवारी लेकर बिना हेलमेट के कोर्ट की और से आता बाईक चालक

सहारनपुर में बिना हेलमेट के बाईक पर तीन सवारी लेकर बिना हेलमेट के कोर्ट की और से आता बाईक चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बिना हेलमेट के बाईक पर जाते लोग

सहारनपुर में बिना हेलमेट के बाईक पर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed