फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CMO's senior assistant arrested taking bribe

Saharanpur News: सीएमओ का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
CMO's senior assistant arrested taking bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार को मलेरिया विभाग कार्यालय से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वरिष्ठ सहायक मृतक आश्रित कोटे से नौकरी की पत्रावली आगे बढ़ाने के लिए रुपये मांग रहा था। बेहट रोड निवासी शशिबाला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद कार्यरत थी, जिसकी करीब चार साल पहले कोरोना में मौत हो गई थी। शशिबाला की दो बेटी है। उनकी मौत के बाद उसकी बेटी को मृतक आश्रित में नौकरी मिलनी थी। आरोप है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार चार साल से उसकी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
कई बार उसे रुपये भी दिए गए। उसके बाद भी पीड़ित को परेशान किया जा रहा था। इसके बाद शशिबाला के दामाद नवादा निवासी मनोज कुमार ने एंटी करप्शन थाने में पहुंचकर शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम ने वरिष्ठ सहायक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और स्वास्थ्य विभाग में पहुंची। शुक्रवार को मलेरिया कार्यालय में पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे थाना सदर बाजार लेकर पहुंची और केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

एंटी करप्शन प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार मूलरूप से बरेली के इज्जतनगर का रहने वाला है। पांच नवंबर 1999 में नियुक्ति हुई थी। उसकी 2021 से सहारनपुर में ही तैनाती है। वह फिलहाल सीएमओ कार्यालय में स्थापना का पटल देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed