{"_id":"6171b5e57b345077495ea94f","slug":"cm-may-come-next-week-saharanpur-news-mrt5616825130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह आ सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह आ सकते हैं सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुवांरका में बनने वाले मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास अगले सप्ताह होने की संभावना है। शिलान्यास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। उनके आगमन की संभावना के चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
पूर्व में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना जताई जा रही थी। इसके बाद नवरात्र में शिलान्यास होने की उम्मीद बनी और अब 25 अक्तूबर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चाएं हैं। उम्मीद है कि 27 या 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सहारनपुर आ सकते हैं। ऐसी संभावनाओं के चलते स्थानीय प्रशासन पहले से ही तैयारियों में लगा हुआ है।
पुवांरका में जहां पर राज्य विवि का निर्माण होना है, वहां कार्यदायी एजेंसी की तरफ से मैदान को समतल कराने से लेकर मिक्सिंग प्लांट तक जाने का रास्ता भी बना दिया गया है। इसके अलावा सहारनपुर से पुवांरका तक जनता रोड पर साफ सफाई का कार्य भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन का अभी कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। राज्य विवि का शिलान्यास होना है, उसके लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्राप्त होने पर तैयारियां पूर्ण करने में ज्यादा देर न लगे।