फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clouds rained heavily, yet no relief from the heat

जमकर बरसे बादल, फिर भी गर्मी से नहीं मिली राहत

Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained heavily, yet no relief from the heat
सहारनपुर में हुई बरसात में जिला अस्पताल के मलेरिया कार्यालय के बाहर भरा पानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहात में झमाझम बारिश के बावजूद लोगों को उमस से कोई राहत नहीं मिल सकी, बल्कि उमस और बढ़ गई। उधर, शहरी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी रही, लेकिन इस बूंदाबांदी ने भी शहर भर में खुदी पड़ी सड़कों पर कीचड़ मचा दिया, जिससे राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आसमान में काली घटाएं छाई हुई थी। करीब नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। जनपद के उत्तर क्षेत्र यानी बेहट रोड, देहरादून रोड से पहाड़ों तक करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई। कुल 22 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर और जनपद के बाकी हिस्सों में केवल बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद उमस और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। शहर में अंबाला रोड और देहरादून रोड पर बड़ी सीवर लाइन डाली जा रही है, जिसकी वजह से सड़क को खोदकर छोड़ा गया है। मिट्टी सड़कों पर फैली हुई है। बूंदाबांदी से मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। चूंकि दोनों मार्ग अति व्यस्त मार्ग हैं। ऐसे में राहगीरों को वाहन लेकर निकलने में सासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वालों के लिए इसे भी अधिक मुश्किल रही।

सहारनपुर में छाये काले बादल दिन हुई रात लाइट जलाकर देहरादून रोड पर जाते वाहन

सहारनपुर में छाये काले बादल दिन हुई रात लाइट जलाकर देहरादून रोड पर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड हुई जलमग्न

सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड हुई जलमग्न- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड से घंटाघर की स्मार्ट रोड हुई जलमग्न

सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड से घंटाघर की स्मार्ट रोड हुई जलमग्न- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में मेयर कार्यालय के बाहर भरा पानी

सहारनपुर में हुई बरसात में मेयर कार्यालय के बाहर भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed