रोमांचक करतबों के साथ नगर कीर्तन निकाला
सहारनपुर। शहर के पंजाबी गुरुद्वारा गोशाला रोड से सोमवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें काफी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक, मोर गंज बाजार, जामा मस्जिद, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, घंटाघर से अंबाला रोड होते हुए गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन में पंज प्यारे सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे श्रद्धालु गुरु का गुणगान करते चलते रहे। महिलाएं श्रमदान करते हुए आगे चलती रहीं। बीच में गतका दल के सदस्यों ने हैरतंगेज करतबों से सबको रोमांचित कर दिया। शहर के कई मार्गों से जुलूस के दौरान पुलिस भी अलर्ट रही।

गौशाला रोड स्थित पंजाबी गुरूद्घारे से निकला नगर कीर्तन में अखाड़ा खेलते सिक्ख- फोटो : SAHARANPUR

गौशाला रोड स्थित पंजाबी गुरूद्घारे से निकला नगर कीर्तन में अखाड़ा खेलते सिक्ख- फोटो : SAHARANPUR