फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chhutmalpur-DY road being built with eight crores

आठ करोड़ से बन रहा छुटमलपुर-डीवाई मार्ग

Fri, 07 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chhutmalpur-DY road being built with eight crores
छुटमलपुर डीवाई सड़क मार्ग पर डाली गई रोडी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे को पानसर में दिल्ली-यमुनोत्री (डीवाई) राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले छुटमलपुर-डीवाई सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कराया जा रहा है। 16.3 किमी लंबे इस सड़क मार्ग पर आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी। मार्च 2023 तक इसका निर्माण कार्य पूरा होना है। सड़क मार्ग पर पहले चरण में गांवों में सीसी निर्माण और पटरी की चौड़ाई पूरी करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

छुटमलपुर-डीवाई मार्ग से दो दर्जन से ज्यादा गांव जुड़े हैं। ग्रामीण प्रतिदिन छुटमलपुर और अन्य स्थानों पर आवागमन करते हैं। सैकड़ों विद्यार्थी भी प्रतिदिन इसी मार्ग से स्कूल-कॉलेज जाते हैं। सड़क मार्ग के बनने से इन सभी को राहत मिलेगी। बड़ी संख्या में किसान भी अपना गन्ना और अन्य फसलें इस सड़क मार्ग से लेकर क्रय केंद्रों तक जाते हैं। निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार अनिल गुप्ता ने बताया कि अभी तक खनन सामग्री नहीं मिल रही थी। अब खनन सामग्री की उपलब्धता हो गई है। तेजी के साथ काम शुरू कर निर्धारित समय में इसे पूरा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

इन गांवों से होकर निकलेगा छुटमलपुर-डीवाई सड़क मार्ग
यह सड़क मार्ग छुटमलपुर, अलीपुर संभालकी, हलवाना, सरदाहेड़ी, रामखेड़ी, बेहड़ा संदल सिंह, मांडला, लंढोरा और पानसर गांव से होकर निकलेगा। पहले इन गांवों को कई ग्रामीण सड़कें जोड़ती थीं जिनका निर्माण अलग अलग विभागों गन्ना, लोनिवि, जिला पंचायत आदि से कराया जाता था। फिलहाल भी ये सभी सड़कें जर्जर और खस्ताहाल पड़ी हैं। नया सड़क मार्ग के बनने से ग्रामीण यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और इस सड़क पर परिवहन के साधन भी लोगों को आसानी से मुहैया होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहले उक्त सड़क तीन मीटर चौड़ाई की थी, जिसे अब बढ़ा कर 3.75 मीटर कर दिया गया है। दोनों तरफ की कच्ची पटरी को इसमें शामिल कर दें तो सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से आवागमन में सुगमता होगी। कुल 16.3 किमी लंबी सड़क के आबादी वाले हिस्सों में करीब चार किमी सीसी रोड बनाई जाएगी। गांव हलवाना में सीसी कार्य चल रहा है।

- प्रणव कुमार, जेई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

छुटमलपुर डीवाई मार्ग पर आबादी में बनाई जा रही नाली

छुटमलपुर डीवाई मार्ग पर आबादी में बनाई जा रही नाली- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर डीवाई मार्ग पर हलवाना में बनाई जा रही सीसी सड़क

छुटमलपुर डीवाई मार्ग पर हलवाना में बनाई जा रही सीसी सड़क- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed